फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   palika karmchari naraj

गैंग कर्मियों से कुत्ते और बंदर पकड़वाने का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
palika karmchari naraj
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी संगठनों ने गैंग कर्मियों से आवारा कुत्ते और बन्दर पकड़वाने का विरोध किया है। देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ ने पालिका में बैठक कर इस पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पालिका प्रशासन गैंग के कर्मचारियों को घास कटाई और वार्डों के अन्य कार्यों से हटाकर उन्हें कुत्ते, बंदर पकड़वाने में लगा रहा है, जबकि यह कर्मचारी जानवर पकड़ने की विधि नहीं जानते हैं। कर्मचारियों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। इस संबंध में 10 जून को पालिका अध्यक्ष को पत्र देकर भी अवगत कराया गया था। पर कोई ध्यान नही दिया गया और पुनः गैंग कर्मचारियों को कुत्ते पकड़ने में जबरदस्ती लगाया जा रहा है। बैठक में इसकी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। पर कुत्ते पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग अपने कर्मचारियों को कभी भी नहीं लगाता है, जबकि नगरपालिका द्वारा पशुपालन विभाग को कुत्ते बधियाकरण और साफ-सफाई के लिए पैसा भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी एनजीओ आदि से कराया जाए। मांगों के नही माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र जोशी, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष सुरेश केशरी आदि पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed