{"_id":"60cb83538ebc3e323447dba2","slug":"paintings-made-during-the-festival-will-keep-in-the-art-gallery-dm-almora-news-hld4280680104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट गैलरी में अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान बनाई गई पेंटिग की जाएगी स्थापित:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट गैलरी में अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान बनाई गई पेंटिग की जाएगी स्थापित:डीएम
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी में पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित आर्ट गैलरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आर्ट गैलरी में अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान बनाई गई पेंटिंग स्थापित करने की बात कही।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जिले में पर्यटन विकास के लिए आर्ट गैलरी मील का पत्थर साबित होगी। आर्ट गैलरी में अल्मोड़ा महोत्सव में कई प्रसिद्ध पेंटरों की बनाई पेंटिंग स्थापित की जाएगी। इसके तैयार होने के बाद पर्यटकों को यहां की संस्कृति के बारे में पेंटिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को वॉल पेंटिंग के लिए उचित स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। बताया कि आर्ट गैलरी में अभी कुल 14 वॉल पेंटिंग स्थापित की गई हैं। डीएम ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी अवशेष कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी को स्थायी स्वच्छक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चैहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन पांडे, युसूफ तिवारी आदि मौजूद रहे।