फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Padayatra started from Kutauli, village of freedom fighter Marchu Ram

स्वतंत्रता सेनानी मर्चू राम के गांव कुटौली से पदयात्रा शुरू की पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Padayatra started from Kutauli, village of freedom fighter Marchu Ram
जैंती तहसील के कांडे गांव में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
ैंती (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत भारत देश आजाद हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए मार्ग पर चलकर देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मरचू राम के गांव कुटौली से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन जनविरोधी सरकारों के खिलाफ जनता को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार चुन-चुनकर कांग्रेस के प्रतिभावान नेताओं को निशाना बना रही है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा और अध्यक्ष विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा आदि ने भी भाजपा सरकारों को जनविरोथी बताया। इस मौके पर दिनेश कुंजवाल, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, महेंद्र मेर, दीवान सतवाल, कमल बिष्ट, राजेश अधिकारी, प्रधान किशन सिंह, जीत सिंह धानक, गिरीश जोशी, प्रताप राम, नवीन कोहली, पान सिंह बर्गली, राधा बल्लभ बुडाल, चंदन बोरा, माया बर्गली, रमा भट्ट आदि मौजूद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से परिजनों और आश्रितों से मिले
जैंती। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस नेता ने विभिन्न गांवों से जनसंपर्क करते हुए होते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कुटौली गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. मर्चू राम, सुनाड़ी गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. धनपत सिंह, जैंती में स्वतंत्रता सेनानी स्व. उत्तम सिंह और छबी दत्त, कांडे में स्वतंत्रता सेनानी स्व. टीका सिंह कन्याल और इंद्रवेद, दाड़िमी में स्वतंत्रता सेनानी स्व. प्रताप सिंह बोरा के परिजनों और आश्रितों से भेंट की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाओं को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed