{"_id":"5f82f8b58ebc3e9c0416d515","slug":"oxygen-generation-plant-of-three-crores-approved-in-medical-college-almora-news-hld4000919128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में तीन करोड़ लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में तीन करोड़ लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में तीन करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को बजट भी मिल चुका है।
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट निर्माण का काम हिंदुस्तान लेटेक्स लि. को सौंप दिया गया है। इसी माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्लांट में मेडिकल कॉलेज के 600 बेड के हिसाब से ऑक्सीजन बनेगी। जिससे सिलिंडरों में ऑक्सीजन सप्लाई करने का झंझट नहीं रहेगा।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरजी नौटियाल ने बताया कि कालेज में ऑक्सीजन पैदा करने का प्लांट लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
इस प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल गई है। ऑक्सीजन प्लांट तीन करोड़ की लागत से बनेगा और इसके लिए पैसा भी मंजूर हो चुका है। साथ ही बेस अस्पताल में पहले से ही वायरोलॉजी लैब का निर्माण कर रही कंपनी हिंदुस्तान लेटेक्स लि. को इसके लिए निर्माण एजेंसी नामित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में मेडिकल कॉलेज के तहत बेस अस्पताल में बन रहे 600 बेड के लिए ऑक्सीजन जेनरेट होगी। सिलेंडर से ऑक्सीजन पहुंचाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर बैड तक ऑक्सीजन लाइन का निर्माण किया जाएगा।