फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Oxigen Supply in Almora Hospital

कोविड अस्पताल में पाइप लाइन से जल्द वॉर्ड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Oxigen Supply in Almora Hospital
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को कोविड अस्पताल बेस में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कोविड वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 10 अतिरिक्त स्वच्छक रखने की मंजूरी और छह अतिरिक्त वार्ड ब्वॉय कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) में रखे जाने की बात कही। वहीं कोविड वार्ड में स्थापित हेल्प डेस्क को सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल के सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन पाइप लाइन स्थापित की गई है, जो टाईप डी सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन कोविड वार्ड तक पहुंचाएगी। इन दिनों इसकी टेस्टिंग चल रही है। जल्द ही यह संचालित हो सकेगी। डीएम ने कोरोना जांच के लिए लगी लाइन के बीच लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए दो कक्षों में बैठने की सुविधा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान निष्प्रोज्य वाहनों को हटाने के लिए भी आदेश दिए। डीएम ने कहा कि हमें ऑक्सीजन सप्लाई की निर्बाध आपूर्ति पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी जिला उद्योग महाप्रबंधक से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से दैनिक रूप से जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर का अधिग्रहण किया जा रहा है। एसडीएम ने 18 ऑक्सीजन सिलिंडर अधिकृत किये। अन्य तहसीलों में सिलिंडर अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटिलेटर संचालन के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी डॉक्टरों का आभार जताया। वहां सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी, डॉ. अजय आर्य, डॉ. अनिल पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एआरटीओ पीसी पलड़िया, एएई नरेंद्र कुमार, डॉ. एस मारछाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed