फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Overloading

होली मनाने घरों को लौटे लोग, बसों में सीट पाने के लिए मची रही होड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Overloading
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में पसरा सन्नाटा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। होली पर्व मनाने के लिए सोमवार को काफी संख्या में लोग घरों को रवाना हुए। इस कारण केमू, रोडवेज बस स्टेशनों, टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। जिले के कई ग्रामीण रूटों पर वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। कई यात्री स्टेशनों में वाहनों का इंतजार करते हुए देखे गए।
विज्ञापन

नगर में नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी होली पर्व मनाने के लिए सोमवार को काफी संख्या में घरों को रवाना हुए। इससे केमू, रोडवेज बस स्टेशन समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। सुबह से ही यात्री स्टेशनों में पहुंचने शुरू हो गए थे। जैंती, लमगड़ा, शहरफाटक, सोमेश्वर, चौखुटिया, द्वाराहाट, हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

उधर चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, लुधियाना समेत अन्य महानगरों में नौकरी करने वाले लोग और पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी होली मनाने अपनै पैतृक घर पहाड़ लौटे। ग्रामीण रूटों में वाहन कम चलने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कई रूटों पर केमू, रोडवेज की बसें नहीं चलती है। इन रूटों में टैक्सियों का ही संचालन होता है। इस कारण लोगों को महंगा किराया देकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed