{"_id":"bb26c20444c24e4c1b7348ad98f310ae","slug":"over-rating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की ओवर रेटिंग को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की ओवर रेटिंग को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब की तस्करी और शराब की दुकानों से ओवर रेटिंग रोकने की मांग को लेकर उक्रांद का हल्ला बोल शुरू हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा। जिसमें कहा कि शराब की तस्करी से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने लगा है। यदि शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू होगा।
कार्यकर्ताओं ने सुबह तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि नगर के चौराहे पर स्थित शराब की दुकान में धड़ल्ले से ओवर रेट पर शराब बेची जा रही है। प्रतिरोध करने पर कई बार वहां हाथापाई की नौबत आ जा रही है। जबकि रात के समय ब्लॉक के गांवों में शराब की अवैध तस्करी हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शासन-प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन कहीं से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि शराब से क्षेत्र के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। शराब के बार खोलने तक की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में कैसे युवाओं का भविष्य संवरेगा। यदि शीघ्र अव्यवस्था दूर नहीं की गई तो उक्रांद वृहद आंदोलन शुरू कर देगा। इस मसले पर यदि भूख हड़ताल से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। बाद में प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया। संपूर्ण कार्यक्रम में लक्षमण सिंह, दीवान सिंह, अमर सिंह, विशाल, हेम रौतेला, गौरव भट्ट, पंकज सिंह, पंकज बिष्ट, पवन सिंह, दयाल सिंह, बालम, महेश कुमार, सुनील जोशी, लाल सिंह, ललित जोशी आदि मौजूद थे।