इस साल की जिला योजना का परिव्यय 52.49 करोड़ निर्धारित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना की बैठक में विभिन्न विभागों के परिव्यय बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई जबकि कई विभागों के परिव्यय में आंशिक संशोधन के बाद स्वीकृति प्रदान की। इस वर्ष जिला योजना का परिव्यय करीब 52.49 करोड़ रुपये रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने मटेला पंपिंग योजना के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने और ऐतिहासिक बाजार में दोबारा पटाल बिछाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को मरम्मत वाले सबसे पुराने दस स्कूलों की सूची तैयार करने को भी कहा।
विकास भवन में हुई जिला योजना की बैठक में नगर की पेयजल समस्या को अन्य विभागों की अपेक्षा अधिक बजट रखा गया है। जिलाधिकारी ने उद्योग, वन, चिकित्सा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, हाउसिंग आदि विभागों के परिव्यय को बढ़ाने और सिंचाई नहर, अर्थसंख्या, पेयजल निगम के परिव्यय में आंशिक संशोधन की स्वीकृति प्रदान की। जबकि जल संस्थान के अधिकारियों को मटेला पंपिग योजना के फिल्टरेशन प्लांट समेत अन्य कार्यों के लिए आवश्यकता के मुताबिक आगणन तैयार रखने और उद्योग विभाग से चेली ऐपण योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिन विभागों की प्रमुख योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाना है, उसकी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
ऐतिहासिक पटाल बाजार में पुराने पटालों के स्थान पर स्थानीय पटाल बिछाए जाने के लिए कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को दस पुराने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जिनकी मरम्मत तुरंत करना जरूरी हो। उन्होंने डीनापानी में प्रस्तावित खेल मैदान का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों में चाहरदीवारी और शौचालयों का निर्माण मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए और मुख्यमंत्री के आगामी दौरे को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों से शिलान्यास और लोकार्पण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। बैठक में सीडीओ जेएस नागन्याल, परियोजना निदेशक डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, अर्थ संख्याधिकारी जेएस कालाकोटी, सहायक सुनीता मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।