{"_id":"629509c0eebf951e9d2eacaf","slug":"orthopaedic-surgeon-joins-after-two-months-almora-news-hld4643353107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को दो माह बाद मिला अस्थि रोग विशेषज्ञ, पहले दिन देखे 100 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को दो माह बाद मिला अस्थि रोग विशेषज्ञ, पहले दिन देखे 100 मरीज
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में दो महीने बाद अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई। पूर्व में बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. पीके मेहता ने सोमवार को अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर पहले दिन 100 मरीजों की जांच की। अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद अब अस्थि रोग से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर पूरे जिले के मरीज निर्भर रहते हैं लेकिन यहां दो माह से अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन शहर से इसकी दूरी अधिक होने के कारण कई मरीज यहां तक पहुंच नहीं पा रहे थे। अब जिला अस्पताल में ही हड्डी रोग विशेषज्ञ के तैनात होने से मरीजों को राहत मिलेगी। सोमवार को अस्पताल में कार्यभार संभालने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता ने बताया कि पहले दिन उन्होंने 100 मरीजों की जांच की। आठ मरीजों को भर्ती कराया गया और चार मरीजों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। सुबह से ही डॉ. पीके मेहता के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।