{"_id":"58581a0a4f1c1bd663e393c9","slug":"ordered-the-deployment-of-two-spokesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रवक्ताओं की तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रवक्ताओं की तैनाती के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय के छात्रों द्वारा भवन निर्माण, प्रवक्ताओं की नियुक्ति और पीजी की कक्षाएं शुरू करने आदि मांगों को लेकर चलाया जा रहा क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इधर अनशनकारियों द्वारा बताया गया कि दो शिक्षकों की तैनाती के आदेश संबंधी पत्र उन्हें मिला है, परंतु आंदोलन सभी शिक्षकों के पहुंचने पर ही समाप्त होगा। पांचवें दिन छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार और दीपक नेगी अनशन पर बैठे। आंदोलन के समर्थन में
विज्ञापन
गगन कैड़ा, किरन नेगी, लक्ष्मी, लता, उर्मिला, सविता, पूजा ज्योति, राजेंद्र कांडपाल आदि धरने पर बैठे। ग्राम प्रधान मनोहर सिंह रावत, मोहन सिंह, कुलदीप मेहरा आदि तमाम लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
इधर आंदोलन के समन्वयक दीपक नेगी ने बताया कि दो प्रवक्ताओं की तैनाती संबंधी पत्र उनके पास पहुंच चुका है, परंतु उनका आंदोलन सभी प्रवक्ताओं के पहुंचने के बाद ही समाप्त होगा।
विज्ञापन
छात्रों की मुख्य मांगों में महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने के साथ ही एमए में कम से कम चार विषयों की स्वीकृति, रुके पड़े भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र शुरू करते हुए महाविद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने, बीए में अंग्रेजी प्रवक्ता और अन्य रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति आदि शामिल हैं।