{"_id":"b0d7a0ca962660cbac35dcb577a98a10","slug":"order-online-hit-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व्यवस्थाओं की गरीब लोगों पर मार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व्यवस्थाओं की गरीब लोगों पर मार
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विपिन भट्ट ने कहा है कि ऑनलाइन व्यवस्थाओं की मार गरीब लोगों पर पड़ रही है। गैस, टेलीफोन और आधार कार्ड के नाम पर गरीब जनता का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्र में भारत संचार निगम की सेवाएं महीनों तक खराब रहती हैं।
विज्ञापन
संचार निगम के अधिकारी भी दूसरी संचार कंपनियों की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। सरकार काल ड्राप के नाम पर मुआवजा देने की बात कर रही है, परंतु बीएसएनएल की संचार सेवाएं ठप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर कई संस्थाएं गरीबों को ठगने का काम कर ही हैं और गरीबों से रुपये वसूल रही हैं।
विज्ञापन
गैस की ब्लैक मार्केटिंग ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद गैस वितरण में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। गैस सिलेंडर कमाई का जरिया बन गया है। उन्होंने कहा है कि दलालों पर नकेल कसने की जरूरत है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन