{"_id":"5f82e2e98ebc3e9ba81b041a","slug":"opposition-to-marking-the-validity-date-in-the-sweet-boxes-ranikhet-news-hld400078198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैद्यता तिथि अंकित करने को लेकर कम नहीं हो रहा मिठान विक्रेताओं का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैद्यता तिथि अंकित करने को लेकर कम नहीं हो रहा मिठान विक्रेताओं का आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ट्रे और डब्बों में मिठाई निर्माण की वैधता तिथि लिखने के आदेश का विरोध यहां थमने का नाम नहीं ले रहा है। व्यापार संघ पदाधिकारियों और मिष्ठान विक्रेताओं की बैठक में इस निर्णय को औचित्यहीन बताया गया। कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते पहले ही व्यापारी परेशान हैं और सरकार की तरफ से बेतुके आदेश जारी कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि खाद्य विभाग द्वारा मिठाइयों की ट्रे और डब्बों में वैधता तिथि अंकित करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन उन्होंने इस आदेश को औचित्यहीन करार दिया।
व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बनाए रखने के लिए पहले ही ताजी और गुणवत्तायुक्त मिठाई तैयार करते हैं। दुकानों में सफाई भी रहती है, इसके बावजूद वैधता तिथि अंकित करने का आदेश समझ से परे है। कहा कि व्यापारी अपनी खपत के अनुसार प्रतिदिन ताजा मिठाई बना रहे हैं।
विज्ञापन
आदेश ने व्यापारियों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया दिया है। बैठक में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, नगर उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नवीन उपाध्याय, प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।