फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to include Dugalkhola, Malgah and Karbala area in the municipality

दुगालखोला, माल और करबला क्षेत्र को पालिका में शामिल करने का विरोध

Tue, 25 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 25 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

 शासन और नगर पालिका परिषद शहरों से लगे गांवों को पालिका मेें शामिल करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ग्राम पंचायत दुगालखोला, माल, करबला के लोगों ने भी अल्मोड़ा पालिका में शामिल करने का विरोध किया है।            

विज्ञापन

दुगालखोला में ग्रामीणों की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत को किसी भी हालत में पालिका में शामिल नहीं होने दिया जाएगा, यदि जबरन शामिल किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में प्रधान मीरा देवी, रीता दुर्गापाल, रमा जोशी, मंजू जोशी, दीपा जोशी, विजयलक्ष्मी, महेश चंद्र, गोपाल चंद्र दुर्गापाल, हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र आदि ने भाग लिया। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य मालगांव गणेश सिंह बिष्ट ने पालिकाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में ग्राम पंचायत माल और करबला क्षेत्र को पालिका में शामिल करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की जनता पालिका में शामिल नहीं होना चाहती है। ग्राम पंचायत में कई परिवार गरीब हैं, जिन पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अगर इन क्षेत्रों को जबरन पालिका में मिलाया गया तो जनता आंदोलन को मजबूर होगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed