फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to include Almora in the new division

अल्मोड़ा को नए मंडल में शामिल करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition to include Almora in the new division
चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले को कुमाऊं मंडल से हटाकर नए बनाए जा रहे गैरसैंण मंडल में शामिल करने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला जलाकर कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला जिले की जनता के लिए अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को कार्य के लिए गैरसैंण कमिश्नरी जाने में अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ेगा। अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक होने के साथ-साथ कुमाऊं की राजधानी भी रहा है। सरकार के फैसले से अब अल्मोड़ा के नागरिक कुमाऊं मंडल से हटकर गैरसैंण मंडल के निवासी कहलाएंगे। सरकार ने जनता की राय लिए बगैर एकतरफा फैसला लेकर प्राचीन और ऐतिहासिक शहर को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की खिलाफत की।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को वर्तमान में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम करना था लेकिन सरकार ने अल्मोड़ा जिले को गैरसैंण मंडल में शामिल कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोेशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed