{"_id":"576adad44f1c1b9172b48bc1","slug":"opposed-to-the-wage-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन से वसूली करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन से वसूली करने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शाखा भंडार की सामग्री को केंद्रीय भंडार शाखा हल्द्वानी और शाखा भंडार रानीखेत भेजा गया, लेकिन आज तक सामग्री का निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी वसूली अभियंताओं के वेतन से करने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि 2013 में नियुक्त अभियंताओं का स्थायीकरण नहीं किया गया है। इससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि देहरादून मुख्यालय द्वारा कार्यालय व्ययों की धनराशि आवंटित नहीं की जा रही है। इससे विद्युत, टेलीफोन, वाहन, कंप्यूटर स्टेशनरी आदि का भुगतान एक ही शाखा द्वारा किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष डीसी जोशी ने कहा कि अभियंताओं के वेतन से काटी गई धनराशि का भुगतान संबंधित अभियंताओं को शीघ्र कराया जाए। विलंब होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन