{"_id":"612931fd8ebc3e744630cc2c","slug":"operations-in-medical-college-will-start-in-the-first-week-of-september-almora-news-hld43596730","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर पहले सप्ताह में शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर पहले सप्ताह में शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से मान्यता और तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कॉलेज में डॉक्टरों के लिए बनाए गए 16 आवास उनको आवंटित कर दिए गए हैं। अब सितंबर पहले सप्ताह से ऑपरेशन और आईपीडी सेवाएं संचालित करने की भी प्रक्रिया चल रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने की कोशिश की जा रही है। सितंबर पहले सप्ताह से ऑपरेशन और आईपीडी सेवाएं शुरू की जाएंगी। ऑपरेशन के लिए सर्जिकल विभाग में विभागाध्यक्ष समेत डॉक्टरों की नियुक्ति हो गई है।
मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने के उपाय किए जाएंगे और प्रसव भी नई तकनीकों से किए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि परिसर में 16 आवास तैयार कर वहां डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है। थ्री रूम सेट वाले आवासों से डॉक्टरों को बेहतर सुविधा मिलेगी। परिसर में आठ और आवास बन रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि बेस के कुछ आवासों में भी पुनर्निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि औषधि विभाग में भी विभागाध्यक्ष समेत अन्य नियुक्ति हुईं हैं। इससे औषधि संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी। हालांकि अब भी सुपर स्पेशलिस्ट के पद स्वीकृत नहीं हो पाए हैं, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
36 फैकल्टी हुई पूरी, वेंटिलेटर भी अगले माह होंगे संचालित
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में वेंटिलेटर सितंबर में संचालित होना शुरू होंगे। प्राचार्य ने बताया कि 30 बेड के आईसीयू समेत पीआईसीयू और एनआईसीयू शुरू कर दिए जाएंगे। अब कॉलेज में फैकल्टी भी 36 हो गई है। मान्यता के लिए 52 फैकल्टी की जरूरत है। फैकल्टी बढ़ने के साथ ही मान्यता मिलने की भी उम्मीद है। (संवाद)
कोट
मेडिकल कॉलेज के संचालन से लेकर यहां बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर में ऑपरेशन और आईसीयू संचालन शुरू करने की कवायद की जाएगी। जल्द एनएमसी का निरीक्षण भी होना है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
-डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।