{"_id":"592eda274f1c1bea53bdcb6d","slug":"operation-smile-will-run-from-today-s-search-for-missing-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा बच्चों की तलाश को आज से चलेगा आपरेशन स्माइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा बच्चों की तलाश को आज से चलेगा आपरेशन स्माइल
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 31 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए पुलिस एक जून से आपरेशन स्माइल शुरू करने जा रही है। एसएसपी ने अभियान के लिए तीन टीमों का गठन किया है। स्माइल आपरेशन टीम के लिए वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र सिंह टोलिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसएसपी पी रेणुकादेवी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें विधिक सहायता टीम के लिए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार गौड़ को प्रभारी, टेक्रिकल टीम में एससीआईयू प्रभारी हरेंद्र चौधरी और कांस्टेबल संदीप सिंह, त्रिलोक सिंह और तलाश करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, विजय कुमार, राजेंद्र गिरि, भूपाल सिंह, वीरेंद्र परिहार, मंजू आर्या को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में चाइल्ड हेल्प लाइन, निर्भया प्रकोष्ठ, शिशु बालगृह, बालगृह किशोरी, बाल कल्याण समिति समेत स्वास्थ्य विभाग और एनजीओ के पदाधिकारियों ने बच्चों की समस्याओं पर चर्चा की। एसएसपी ने सभी संगठनों से बच्चों की गुमशुदगी मामले में पुलिस कार्यालय को सूचना देने को कहा। उन्होंने बताया कि गुमशुदा बच्चों के लिए एक जून से एक माह तक आपरेशन स्माइल चलाया जाएगा।
विज्ञापन