{"_id":"613901d28ebc3e882b7250f1","slug":"operation-in-medical-college-and-nmc-s-obstruction-on-ipd-almora-news-hld4372739147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन और आईपीडी पर एनएमसी का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन और आईपीडी पर एनएमसी का रोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित नव निर्मित कलक्ट्रेट भवन।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के निरीक्षण के इंतजार में सितंबर दूसरे सप्ताह में भी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन और आईपीडी शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज में एनएमसी का निरीक्षण अब ऑपरेशन और आईपीडी संचालन में भी रोड़ा बन गया है। कॉलेज प्रशासन एनएमसी निरीक्षण की तैयारियों में जुटा है। अब एनएमसी निरीक्षण के बाद ही सेवाएं संचालित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के साथ कक्षाओं के संचालन के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सरकार कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने के लिए गंभीर है तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी हर तरह से तैयारियां कर रहा है। ऐसे में कॉलेज में ऑपरेशन और आइपीडी सेवाएं अब भी शुरू नहीं हो पाई हैं। बता दें कि पिछले माह मेडिकल कॉलेज की ओर से यहां सितंबर पहले सप्ताह में ऑपरेशन और आईपीडी सेवाएं संचालित करने की घोषणा की गई थी। हालांकि बेस में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद ओपीडी पूर्व में ही शुरू हो चुकी हैं। लेकिन आईपीडी, ऑपरेशन के लिए अब भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर एनएमसी निरीक्षण की तैयारियां की जा रही है। अब कॉलेज में ऑपरेशन और आईपीडी संचालन के बीच अब एनएमसी का रोड़ा है।(संवाद)
एनएमसी टीम पहुंचने की सुगबुगाहट
अल्मोड़ा। बुधवार को एनएमसी की टीम के अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचने की सुगबुगाहट हुई। कॉलेज में इस बीच तैयारियां भी तेज रहीं। लेकिन इस बीच टीम के यहां नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। जबकि निदेशालय और मेडिकल कॉलेज की टीमें इन दिनों लगातार ही तैयारियों में जुटी हुई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
निदेशालय से पहुंची टीम भी कर रही मशक्कत
अल्मोड़ा। एनएमसी की मान्यता के लिए अब कवायद तेज होने लगी है। किसी भी दिन टीम के अचानकअल्मोड़ा पहुंचने की सुगबुगाहट के बीच निदेशालय की टीम भी यहां पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने निरीक्षण से पूर्व की तमाम तैयारियां कीं। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि हवालबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच वहां भी संबंधित प्रक्रिया की गई। वहीं बीते मंगलवार को निदेशालय से संयुक्त निदेशक डॉ. संजय गौड़ टीम के साथ यहां पहुंचे हैं।(संवाद)
मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एनएमसी का निरीक्षण होना है। निदेशालय से टीम पहुंची है। निरीक्षण के तुरंत बाद कॉलेज स्तर पर बैठक कर ऑपरेशन और आईपीडी शुरू की जाएगी।
-डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।