फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD in the district hospital was 150

Almora News: जिला अस्पताल में ओपीडी रही 150

Wed, 14 Jan 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
OPD in the district hospital was 150
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम रही। ओपीडी में 150 मरीजों ने उपचार कराया। पर्ची काउंटर में भी गिने चुने मरीज दिखाई दिए। सर्दी, जुकाम, बुखार समेत वायरल बीमारी के मरीज अधिक आए थे।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर नगर में रहने वाले अधिकतर लोग अपने गांव और शहरों को लौट गए हैं। इस कारण बुधवार को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम रही। पर्ची काउंटर, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम देखी गई। भीड़ कम होने से उपचार को आए मरीजों को राहत मिली। मरीजों का अस्पताल में जल्दी नंबर आ गया। जलना से पहुंची प्रेमा देवी ने बताया कि कई दिनों से तबीयत खराब है। कभी बुखार आ रहा है तो कभी कमर दर्द हो रहा है। अस्पताल दिखाने आई हूं। उम्मीद है जल्दी नंबर आ जाएगा। लोधिया से आए सुंदर सिंह ने बताया कि दांत दर्द हो रहा है। दंत चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्ची लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed