फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Online Workshop in Digree Collage

भतरौंजखान महाविद्यालय में शोध पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Online Workshop in Digree Collage
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में एसपीएसएस एंड सॉफ्टवेयर थीम पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इसका रविवार को समापन हो गया है। इसके प्रशिक्षणार्थियों को शोध की गुणवत्ता बढ़ाने और नई तकनीकों के साथ शोध संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भतरौंजखान में 15 जून से 21 जून तक चले ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। कार्यशाला में संरक्षक के रूप में मौजूद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण और शोध की जानकारी दी। प्रशिक्षण में देश के 1200 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 150 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रो. पंकज मदान, प्रो. एनजी पेंडसे, प्रो. विजय श्रीवास्तव, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. हेमलता, डॉ. अमीषा गुप्ता ने अनुभाव साझा किए। शोध के लिए प्रशिक्षुओं को रणनीति तय करने के लिए मार्गदर्शन दिए गए। मुख्य अतिथि प्रो. एपी पांडे ने कहा कि ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को शोध की गुणवत्ता बढ़ने और नई तकनीकों के साथ शोध में सहायता मिलेगी। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। डॉ. उर्वशी पांडे और प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने संचालन किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट, दीप्ति रावत भारद्वाज, संयोजक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. उर्वशी पांडे, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed