{"_id":"60b28e228ebc3e139c347da1","slug":"online-meeting-of-nagar-palika-almora-almora-news-hld425944135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका परिषद का चालू वित्तीय वर्ष के लिए 34.56 करोड़ घाटे का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका परिषद का चालू वित्तीय वर्ष के लिए 34.56 करोड़ घाटे का बजट पारित
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना कर्फ्यू के चलते पालिका बोर्ड की पहली बार वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए पालिका का 34.56 करोड़ का घाटे का बजट पारित किया गया।
बैठक में फरवरी, मार्च और अप्रैल के आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। शहर में पंद्रहवें वित्त और दैवी आपदा समेत अन्य मदों से 49 कार्यों को कराने के लिए 85.80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में धार की तूनी से राजस्व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान तक मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी गई और जिला योजना से कार्य कराने को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत सामग्री क्रय करने का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका की कार पार्किंग को पूर्व ठेकेदार को चालू वित्तीय वर्ष में भी संचालन के लिए 25 लाख और 18 फीसदी जीएससी सहित दिए जाने की संस्तुति दी गई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को कराने को लेकर प्रस्ताव भी रखे।
कोरोना-19 महामारी को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और शहर को सैनिटाइज करने के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण और मुख्य सफाई नायक को निर्देश दिए गए। कोरोना महामारी से बचाव के लिए नगर में लगातार कार्य कर रह पर्यावरण मित्रों और पर्यटकों के प्रयासों को सराहा गया।
अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कोविड-19 के चलते पालिका की वसूली प्रभावित हुई है। भवन कर, तहबाजारी, लाइसेंस शुल्क, किराए समेत अन्य वसूलियां नहीं हो पाई हैं। स्थिति सामान्य होने पर ईओ, कर निरीक्षक और संबधित पटलों के सहायकों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, राजेंद्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, रेखा अल्मियां, तरन्नुम बी, हेम चंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, अमित साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक मुकेश भंडारी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रकाश निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, तहबाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, मुख्य सफाई नायक राजपाल पवार आदि रहे।