फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One-way traffic system in the city will apply from tomorrow

कल से नगर में लागू होगी वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था

Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में मालरोड में वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था 25 नवंबर से लागू हुई। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने प्रशासन, परिवहन, केएमओयू, स्कूल और गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सर्व सम्मति से तय हुआ कि करबला से लक्ष्मेश्वर को जाने वाले वाहन मालरोड से निकलेंगे। शिखर तिराहे से एलआर साह रोड को जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नई यातायात व्यवस्था सुबह आठ बजे से सायं सात बजे तक सभी चौपहिया वाहनों पर लागू रहेगी।


नई व्यवस्था के तहत अब एनटीडी से एलआर साह रोड की ओर आने वाले वाहन शिखर तिराहे होते हुए लक्ष्मेश्वर की ओर जाएंगे। जबकि लोअर मालरोड पर यातायात दोनों तरफ से गुजरेगा। लिंक रोड पर वाहन लोअर मालरोड को दोनों ओर से जाएंगे। कोसी की तरफ से आने वाले वाहन पांडे खोला, लोअर मालरोड होकर करबला की ओर और लिंक रोड होते हुए शिखर तिराहे की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन



इसके अलावा ताकुला की ओर से आने वाले वाहन लक्ष्मेश्वर से पांडेखोला होते हुए गुजरेंगे। यह व्यवस्था प्रात: आठ बजे से सायं सात बजे तक सभी चौपहिया वाहनों पर लागू रहेगी। बैठक में एसडीएम सदर विवेक राय, एआरटीओ विमल पांडे, केमू स्टेशन प्रभारी बसंत बल्लभ चंदोला, परिवहन निगम के कमलेश चंद्र, अल्मोड़ा गैस सर्विस के अशोक कुमार पांडे, वीयरशिवा स्कूल के एसबी राय, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बीबी भट्ट, होली एंजिल पब्लिक स्कूल के सुरेंद्र सिंह, धारानौला गैस एजेंसी के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed