फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One thousand families did not get water for 15 days in almora

15 दिन से 1000 परिवार प्यासे: पांच से अधिक गांव प्रभावित, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Thu, 03 Oct 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से लगे स्याली, फड़का, सिमकुकुड़ी, देवली और धारम गांवों के 1000 से अधिक परिवारों को पिछले 15 दिन से पानी नसीब नहीं हुआ है।

विज्ञापन
One thousand families did not get water for 15 days in almora
अल्मोड़ा के स्याली गांव की योजना को ठीक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से लगे स्याली, फड़का, सिमकुकुड़ी, देवली और धारम गांवों के 1000 से अधिक परिवारों को पिछले 15 दिन से पानी नसीब नहीं हुआ है। सरकार ने इलाके में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत तो की लेकिन इसके बाद भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएम पोर्टल पर भी शिकायत के बाद समाधान नहीं हुआ है।

स्याली, फड़का, सिमकुकुड़ी, देवली और धारम गांवों के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था ने कुछ दिन काम करने के बाद लाइनों को आधा छोड़ दिया। ग्रामीण मुकेश लटवाल का कहना है कि पिछले 15 दिनों से उनके गांव में पुरानी पेयजल योजना से एक बूंद पानी नही टपका है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाने से नहीं बचेगी वन्यजीवों की जान, निर्देशों का पालन नहीं करने से हो रही घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी योजना को खुद ठीक कर रहे ग्रामीण
इन गांवों को अब तक पातालदेवी से पेयजल की आपूर्ति होती है लेकिन योजना के काफी पुरानी होने के कारण इसकी लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। ग्रामीण क्षतिग्रस्त लाइनों को जैसे-तैसे जोड़कर पानी की व्यवस्था में जुटे रहते हैं लेकिन लाइनों के कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण अब इस योजना से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है।

सल्ट में लीकेज लाइनें बढ़ा रहीं लोगों की दिक्कतें
सल्ट विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गईं पेयजल याेजनाएं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। विकासखंड मुख्यालय में बिछाई गईं लाइनें जगह-जगह लीकेज की समस्या से जूझ रही हैं। ग्रामीण जैसे-तैसे पॉलीथिन या कपड़ा बांधकर लीकेज रोकने की कोशिश करते हैं।

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है जिनकी मरम्मत कराई जा रही है।
-अरुण कुमार सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed