फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One selected in army.

Almora News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं मनीषा रौतेला

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
One selected in army.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट तहसील के ग्राम तिपोला निवासी मनीषा रौतेला के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा। मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा तिपोला के ज्ञानदीप स्कूल और कनोसा कॉन्वेंट स्कूल रानीखेत में हुई। इसके बाद आर्मी स्कूल रानीखेत से बारहवीं पास करने के साथ उनका चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए हुआ। चार वर्षीय प्रशिक्षण के बाद वह लेफ्टिनेंट बनी हैं। वर्तमान में कोलकाता मिलिट्री कमांड के इस्टर्न कमांड हॉस्पिटल में नियुक्ति मिली है। मनीषा के पिता सुंदर सिंह रौतेला रानीखेत के छावनी परिषद में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं। उनकी माता नीमा रौतेला गृहिणी हैं। उनके सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, हेमंत मेहरा, बृजेश जोशी, महेश रौतेला, महेंद्र रौतेला सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed