{"_id":"c66a3458f3bed8e65bcf40fecc746d14","slug":"one-rank-one-pension-by-appointment-only-thamega-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक-वन पेंशन मिलने पर ही थमेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक-वन पेंशन मिलने पर ही थमेगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने बुधवार को भी धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने वन रैंक-वन पेंशन शीघ्र नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन देने की बात जोर शोर से की जा रही थी, लेकिन चुनाव के एक साल बाद भी पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन नहीं दी गई है। केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक वन रैंक-वन पेंशन का लाभ नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
आज धरने में अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर किशोर जोशी, शशिशेखर जोशी, पीजी गोस्वामी, घनानंद जोशी, केशव पांडे, सुरेंद्र लाल टम्टा, आनंद बोरा, विनोद गिरी, चंदन सिंह पवार, दीपक कुमार टम्टा आदि बैठे। अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी तथा संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया।
विज्ञापन