{"_id":"58976cc34f1c1b4a40e840b1","slug":"one-person-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। शाम के समय बिजली गिरने से नगर के छावनी क्षेत्र में वीडोज फैमिली लाइन में रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। जानकारी के मुताबिक रविवार को छावनी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन के पास वीडोज फैमिली लाइन में रहने वाले दिनेश गुरंग (47) पुत्र स्व. अर्जुन गुरंग मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर लकड़ी लेने आए।
विज्ञापन
इस दौरान काफी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दिनेश गुरंग गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोसी उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल में ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिनेश ने दम तोड़ दिया। मृतक नगर के एक प्राइवेट स्कूल में बस में हेल्पर था। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक के घर पर पत्नी और छह साल की एक बेटी है।
विज्ञापन