{"_id":"60d4c8728ebc3ef20c03c694","slug":"one-leopard-was-found-alive-ranikhet-news-hld4288781189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनैगैर में जिंदा और मृत तेंदुओं के दिखने से मचा हड़कंप 19-33-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनैगैर में जिंदा और मृत तेंदुओं के दिखने से मचा हड़कंप 19-33-56
विज्ञापन
पिंजड़े में कैद तेंदुआ।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती ईड़ा के मनैगैर में जालली इंटरमीडिएट कॉलेज के पास खेत में तेंदुआ मिला। वह लड़खड़ाकर चल रहा था। तेंदुए को ट्रेंक्युलाइज कर अल्मोड़ा भेजा गया। वहीं पास ही एक तेदुए मृत मिला।
बृहस्पतिवार सुबह मनैगैर में जालली इंटर कॉलेज के समीपवर्ती खेत में एक जिंदा और एक मृत तेंदुआ दिखा तो लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि तेेंदुआ लड़खड़ाकर चल रहा था। एलआईयू से सेवानिवृत्त आरएस नेगी ने तेंदुए दिखने की सूचना चंथरिया स्थित रेंज कार्यालय में दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिंदा तेंदुए को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए अल्मोड़ा से टीम बुलाई गई। बड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश किया गया।
इधर, घटनास्थल पर पहुंचे चंथरिया वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल ने बताया कि मृत तेंदुए का शव कब्जे में ले लिया है। अल्मोड़ा में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिंदा तेंदुए को भी अल्मोड़ा ले जाया गया है। दोनों मादा हैं। माना जा रहा है कि सेही से उनका संघर्ष हुआ होगा।