फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One killed, two injured in a collision between two motorcycles 20-18-45

दो मोटर साइकिलों में भिंड़ंत होने से एक की मौत, दो घायल 20-18-45

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in a collision between two motorcycles 20-18-45
अल्मोड़ा के तल्ला सल्ट के रतनकोट भौनखाल में इसी स्थान पर हुई मोटरसाइकिलों में भिड़ंत। संवाद - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट के रतनकोट भौनखाल के पास बृहस्पतिवार को देर शाम दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 से रामनगर पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने एक घायल शिवेंद्र सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक मोटर साइकिल में दो भाई सवार थे तो दूसरी में भाई बहन सवार थे। बाइक संख्या डीएल 5 एस बीएस 9849 से दो भाई सोहन सिंह उर्फ सोनू, शिवेंद्र सिंह (28) दोनों पुत्र पद्म सिंह निवासी विजरपानी बृहस्पतिवार को देर शाम अपने घर को लौट रहे थे। दूसरी बाइक संख्या डीएल 7 एसएएच 7203 से दो भाई बहन पंकज शर्मा और पूजा शर्मा दोनों पुत्र-पुत्री नंदकिशोर शर्मा निवासी भौनखाल केक की डिलीवरी करने जा रहे थे। रतनकोट भौनखाल के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना मेें शिवेंद्र सिंह, सोहन सिंह उर्फ सोनू, पूजा घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना 108 को दी। 108 के मौके पर पहुंचने के बाद तीनों घायलों को रामनगर अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शिवेंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

शिवेंद्र लॉकडाउन में घर लौट आया, दुकान खोलकर चला रहा था घर
मौलेखाल। रक्षाबंधन पर्व से पहले ही विजरपानी निवासी पद्म सिंह के जवान बेटे की मौत हो जाने से घर में मातम छाया है। रक्षाबंधन पर्व के लिए सोहन सिंह उर्फ सोनू, शिवेंद्र सिंह दोनों भाई काफी खुश थे। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रक्षाबंधन से पहले ही शिवेंद्र सिंह (28) की मौत की खबर मिलने से घर में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है शिवेंद्र लाकडाउन में नौकरी छोड़कर घर वापस लौट आ गया था। घर आकर उसने भौनखाल में अपनी जनरल स्टोर की दुकान खोली थी। दुकान बंद कर वह घर को जा रही है लेकिन रास्तें यह हादसा हो गया है। मृत के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

मृतक शिवेंद्र सिंह (फ़ाइल फोटो)

मृतक शिवेंद्र सिंह (फ़ाइल फोटो)- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed