फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One died in pickup accident in Someshwar

Uttarakhand News: सोमेश्वर में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 20 Oct 2023 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Oct 2023 01:47 PM IST
सार

अल्मोड़ा के पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One died in pickup accident in Someshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। 
विज्ञापन


इस घटना में चालक जीत सिंह (68), उसमें सवार राजेंद्र कुमार (52) निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार (40) निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहां मौजूद चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
चिकित्सक डॉ. कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख कर पुलिस को सूचना दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed