फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One arrested with 57 kg Illegal Substance

57 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 57 kg Illegal Substance
अल्मोड़ा। सल्ट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गांजे की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 57 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर सल्ट क्षेत्र से गांजे की खेप लेकर उसे तराई में बेचने की फिराक में था। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रदीप राय ने एसओजी के साथ ही सभी थानों की पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को एसओजी ने सल्ट थाना पुलिस के साथ मिलकर सल्ट क्षेत्र के कटपतिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार से 57 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम कैलाश रावत निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे जिला अल्मोड़ा बताया। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि गांजे को कब्जे में लेकर कार को सीज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed