{"_id":"5f47f7cb8ebc3e3cf872225a","slug":"on-the-fourth-day-various-organizations-including-congress-burnt-effigy-of-lonivi-s-ee-garud-news-hld394838141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने फूंका लोनिवि के ईई का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने फूंका लोनिवि के ईई का पुतला
विज्ञापन
राम मंदिर प्रवेश द्वार पर लोनिवि के ईई एके तिलारा का पुतला फूंकते गड्ढा भरों अभियान के आंदोलनकार?
- फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)।बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग में कदम कदम पर बने गड्ढों को लोनिवि द्वारा नहीं भरने से मार्ग में आये दिन छोटी बड़ी वाहन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। आक्रोशित कांग्रेसियों,व्यापारियों और टैक्सी चालकों ने गड्ढा भरो अभियान के चौथे दिन भी प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई एके तिलारा और विभागीय अभियंताओं का पुतला फूंका और सांकेतिक चक्का जाम किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता ,टैक्सी यूनियन गरुड़ के वाहन चालक और गरुड़ बाजार के व्यापारी गड्ढे भरो अभियान के चौथे दिन राम मंदिर प्रवेश द्वार गरुड़ बाजार में पर भारी संख्या में एकत्र हुए।उन्होंने प्रदेश सरकार और लोनिवि के एई तिलारा होश में आओ के नारे लगाए। लोनिवि के ईई और एई का पुतला फूंकने के साथ साथ उन्होंने कुछ देर लिए सांकेतिक चक्का जाम किया।सड़क पर गड्ढा भरो अभियान के प्रमुख भुवन पाठक,पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली ने कहा कि लोनिवि की लापरवाही का खामियाजा विकास खंड की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि जब तक लोनिवि सड़क में बने गड्ढों को नहीं भरेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।पूर्व ब्लॉक प्रमुख फरर्स्वाण ने डीएम से लोनिवि के ईई और एई द्वारा कार्यों की जांच की मांग की है।सभा को चंद्रशेखर बसवाल,दिवान सिंह नेगी, प्रदीप कुमार भाकुनी,प्रकाश कोहली, लक्ष्मण् राम आर्या आदि ने संबोधित किया।
प्रदेश सरकार से कोई उम्मीद नहीं
राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार से राज्य की जनता को नये सड़कों के निर्माण की अब कतई उम्मीद नहीं है। सरकार सड़क में बने गड्ढों को भर दे तो जनता को कुछ राहत मिलेगी।अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की जनता और कांग्रेस के लोग सड़कों में बने गड्ढों को भरने के लिए दो साल से आंदोलित है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से राज्य की जनता सड़कों में डामरीकरण और नये सड़कों का निर्माण की कतई आशा नहीं करती है।