फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On Mahashivratri, Shiva temples resounded with the chants of 'Bam-Bam Bhole'.

Almora News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, Shiva temples resounded with the chants of 'Bam-Bam Bhole'.
अल्मोड़ा। महाशिवरात्रि पर नगर के नंदादेवी मंदिर, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, खगमरा, कपिलेश्वर, देवस्थल, पातालदेवी, विश्वनाथ, बेतालेश्वर आदि शिवालयों में प्रात: काल से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आने लगे थे। शिवालयों में ऊं नम: शिवाय मंत्र के स्वर गुंजायमान रहे। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूध, शहद, हल्दी आदि पवित्र सामग्रियां अर्पित कर जल का अभिषेक किया। शिवालयों को सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पंडितों से पूजा अनुष्ठान कराया।
विज्ञापन



जिले में विभिन्न स्थानों पर लगा महाशिवरात्रि का मेला, जमकर हुई खरीदारी

अल्मोड़ा। जिले के जैंती तहसील क्षेत्र के पुभाऊं स्थित प्राचीन एवं पौराणिक पावनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर मेला लगा। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जलाभिषेक और दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मेले में काफी संख्या में दुकानें सजी थी। कहीं जलेबी बन रही थी तो कहीं आलू चने। महिलाओं ने दुकानों से शृंगार सामग्री, बच्चों ने खिलौने तो लोगों ने रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की खरीदारी की। इस मौके पर भंडारा किया गया, देर शाम तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां रमेश बिष्ट, ग्राम प्रधान शांति बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख मुन्नी देवी, कृष्णा नेगी, अर्जुन नाथ, गोकुल गुरुरानी, राजू शर्मा, पूर्व प्रधान चंदन शर्मा, देवीदत्त शर्मा आदि रहे। इसके अलावा चित्रेश्वर महादेव, टंकेश्वर महादेव, विष्णु मंदिर डोल, ऊंटेश्वर महादेव कनरा, एडाद्यो आदि मंदिरों में भी शिवरात्रि का मेला लगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed