{"_id":"5fd754568ebc3e3c82243a5c","slug":"on-doctor-leave-trouble-increased-almora-news-hld407269665","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से दिक्कतें
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला और महिला अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से मरीजों की दिक्कतें जारी हैं। सोमवार को भी दोनों अस्पतालों के बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहे। वहीं जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों को राहत मिली।
इन दिनों जिला और महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों की समस्या बढ़ गई है। बता दें कि दोनों अस्पतालों में एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ तैनात है।
इसके अलावा बेस में एक भी बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे मरीज जिला और महिला अस्पतालों में ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों के एक साथ अवकाश में जाने से मरीजों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ 15 दिनों के लिए जबकि जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ एक सप्ताह के लिए अवकाश पर हैं। इधर जिला अस्पताल की ही एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट भी इन दिनों अवकाश पर हैं। जिसके चलते बेस अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट एक दिन जिला और एक दिन बेस अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुए।