फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Old Syllabus in SSJ

एसएसजे विवि में प्रथम सत्र में इस बार कुमाऊं विवि का ही पाठ्यक्रम ही चलेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old Syllabus in SSJ
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय को अस्तित्व में लाने की तैयारी तेज होने लगी है। एसएसजे विवि के प्रथम सेमेस्टर और इस सत्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम ही चलेगा। छात्रों में पूर्व में पाठ्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी लेकिन अब पूर्व से संचालित पाठ्यक्रम से ही इस सत्र पठन-पाठन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

एसएसजे को विश्वविद्यालय की मान्यता मिलने के बाद इस नए सत्र से पाठ्यक्रम भी एसएसजे विवि की ओर से संचालित किया जाना है। नया विश्वविद्यालय स्थापित होने के बाद से छात्रों में इसके पाठ्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति थी लेकिन अब विवि में पाठ्यक्रम संचालन की स्थिति साफ हो गई है। बताया गया है कि शनिवार को हुई बैठक में पाठ्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। इसमें एसएसजे विवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर, वर्ष, स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, वर्ष के लिए कुमाऊं विवि का पाठ्यक्रम ही अंगीकृत कर दिया गया है। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी ने बताया कि कोरोना के चलते इस सत्र में अलग से पाठ्यक्रम जारी नहीं किया जा रहा है। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इस सत्र के लिए कुमाऊं विवि का पाठ्यक्रम ही रखा गया है। हालांकि अन्य सेमेस्टर अभी कुमाऊं विवि से संचालित हो रहे हैं, लेकिन एसएसजे परिसर की ओर से संचालित प्रथम सेमेस्टर में कुमाऊं विवि का पाठ्यक्रम ही चलेगा। एसएसजे विवि में कई रोजगारपरक विषय खोले जाएंगे। विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने पिछले दिनों एसएसजे परिसर के विभिन्न विभागों के निरीक्षण के बाद विभागाध्यक्षों से इसके लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीपावली के बाद अल्मोड़ा आकर नए विवि का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed