फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Olaavrashti in Dwarahat

ओलावृष्टि से दूनागिरी क्षेत्र के गांवों में फल सब्जियों को व्यापक नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Olaavrashti in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। फल-सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर दूनागिरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी नुकसान होने की सूचना है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे ग्राम पंचायत रतखाल, राजस्व ग्राम चरी, खोलियांबाज आदि क्षेत्रों में फल-सब्जी को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

रतखाल निवासी जीवन सिंह, ग्राम प्रधान नंदन सिंह, दान सिंह, चंदन सिंह, भुवन जोशी, विनोद जोशी ने बताया कि ओलावृष्टि से स्ट्राबेरी की तैयार फसल नष्ट हो गई है। आलू, धनिया, मटर, गोभी आदि सब्जियों की फसलों सहित सेव, खुबानी, आड़ू, पुलम, नाशपाती आदि के फलों को भारी नुकसान हुआ है। आलू की फसल और फल उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

मकान में भरा पानी
मकान सड़क से नीचे होने के कारण खोलियाबांज निवासी दामोदर जोशी के घर मेें पानी भर गया। मकान के पीछे मलबा जमा होने से मकान को भी खतरा है। उनकी गोशाला भी टूट गई। ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च से संचार सेवाएं भी हैं ठप
द्वाराहाट। खोलियाबांज में लगे टावर के लगभग दो माह से खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवाएं नहीं मिल पा रही है। सूचनाओं के आदान प्रदान में देरी से लोग नाराज हैं। इस क्षेत्र का एकमात्र दूरसंचार टावर के उपकरण 10 मार्च से खराब होने के कारण क्षेत्र की दूरसंचार सेवाएं बाधित पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed