{"_id":"5c4a1070bdec2273584f3a5a","slug":"oil-tanker-hangs-down-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल का टैंकर सड़क से नीचे लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल का टैंकर सड़क से नीचे लटका
Fri, 25 Jan 2019 12:52 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बेरीनाग हाईवे पर लिंगुणता के पास पर बृहस्पतिवार सुबह एक वाहन को पास देते समय पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क से नीचे आधा लटक गया। खुशकिस्मती रही कि टैंकर गिरा नहीं वरना रिहायसी इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। इधर तेल के टैंकर के कारण सड़क पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बेरीनाग के लिए पेट्रोल ले कर जा रहा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर यूके07 सीसी 9999 लिंगुणता के पास एक वाहन को पास देने दौरान सड़क से बाहर लटक गया। जिससे आस पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। 10 टायर वाला टैंकर लंबा होने के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब दो घंटे जाम लग गया। बाद में जेसीबी की मदद से सड़क का उपरी हिस्सा काट कर जाम खोला गया। जिस स्थान पर टैंकर पलटा है उसके आसपास घनी आबादी है। संयोग से वाहन सड़क पर ही अटक गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें की पर्वतीय क्षेत्रों में कम चौड़ी सड़कों पर छह टायर वाले वाहन ही संचालित करने का नियम है, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस की नाक के नीचे से 10 या 12 टायरों वाले वाहन धड़ाधड़ पहाड़ की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।