फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officials should solve the problems of farmers: Tamta

किसानों की समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Officials should solve the problems of farmers: Tamta
अल्मोड़ा/द्वाराहाट/स्याल्दे। जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान दिवस का आयोजन किया गया। हवालबाग ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों ने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और किसान सम्मान निधि के लाभ की मांग रखी। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से किसानों की कई समस्याओं का समाधान संभव है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। द्वाराहाट विकासखंड में भी किसान दिवस का आयोजन हुआ। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किसानों की जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आधार कार्ड संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान एनआरएलएम, कृषि, उद्यान, पशुपालन और सहकारिता विभाग के स्टॉल लगाए गए जहां किसानों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। वहीं स्याल्दे विकासखंड में ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय किसान दिवस का आगाज किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिम्मत गिरी गोस्वामी ने किया। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने किसानों की ओर से उगाई गई फसल और सब्जियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी बहादुर सिंह ने उन्नत फसलों की पैदावार और उससे संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, पूर्व प्रधान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed