फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officials of the third round of talks failed

अधिकारियों की अनशनकारियों से तीसरे दौर की वार्ता विफल

Tue, 15 Jan 2019 12:39 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officials of the third round of talks failed
जसपुर कोट के कटियाखाल में अनशनकारियों से वार्ता करती एसडीएम मोनिका। - फोटो : अमर उजाला
 थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का  कटियाखाल में चल रहा क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को अनशनकारियों से वार्ता करने एसडीएम, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारी कटियाखाल पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों से सड़क बनाने के लिए छह माह का समय मांगा। आंदोलनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने शासन प्रशासन वापस जाओ के नारे लगाए। मांग को लेकर 17 जनवरी से आमरण अनशन करने का एलान किया। 
विज्ञापन


वार्ता के दौरान लोनिवि के ईई ने अनशनकारियों से कागजात तैयार करने के लिए छह माह समय मांगा। पीएमजीएसवाई के ईई ने कहा कि गांव की आबादी 250 से अधिक होनी चाहिए तभी पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क बनायी जाती है। पीएमजीएसवाई के ईई की बात से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों कहा कि गांव की आबादी 500 से भी अधिक है। क्रमिक अनशन में चांदनी भट्ट, हेमा गौड़, मुन्नी देवी, दीक्षा देवी, नीमा बैठे। समर्थन में अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, उमेश चंद्र, गिरीश चंद्र, रेवती देवी, नमन उनियाल, सतीश चंद्र, गिरीश चंद्र, केशर सिंह, साधो सिंह, कैलाश गिरी, बबली रावत, ममता रावत, सुमित्रा देवी, आशा देवी, भागा देवी आदि ने धरना दिया।  
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को भी खरी-खोटी सुनाई 
मौलेखाल। सल्ट की ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य बरहलिया मीरा देवी अनशनकारियों को समर्थन देने पहुंचे थे लेकिन अनशनकारी उनको देखते ही भड़क उठे और उन्हें भी खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि आज आंदोलन को 12 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक वह समर्थन देने क्यों नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed