फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officers and Patwari mobile Keep always open

अधिकारी और पटवारी मोबाइल हमेशा खुले रखें

Thu, 06 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

 अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बरसात के मौसम को देखते हुए पटवारियों और आपदा प्रबंधन सेवन डेस्क से जुड़े अधिकारियों को मोबाइल हमेशा खुले रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवन डेस्क से जुड़े अधिकारी बिना अनुमति जिला नहीं छोड़ेंगेे। एडीएम कलक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कूलों, सस्ता गल्ला दुकानों, निर्माण कार्यों, शराब की दुकानों की चेकिंग करें। मनोरंजन कर निरीक्षक वसूली में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले की यातायात व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस को ट्रेफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ को पुलिस और उपजिलाधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने को कहा।

 18 वर्ष से कम उम्र के वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक से कहा कि सब्जी, मीट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करें।

एडीएम ने कहा कि रेस्टोरेंटों में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिल रही है। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करें।

 लाइसेंसी शराब की दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। एसडीएम सुनिश्चित कर लें की दुकानों में मूल्य सूची का बोर्ड लगा हो।


अन्यथा ऐसे शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करें। विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

अधिकारियों  को इस ओर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में एसडीएम इला गिरि, अनिल चन्याल, रिंकू बिष्ट, एमएस नबियाल, एपी वाजपेयी, एनएस नगन्याल, वैभव गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed