फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NYK Ranikhet

स्वच्छ भारत की थीम पर स्वच्छ गांव की मुहिम हुई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
NYK Ranikhet
चौकुनी में ग्रामीण विकास की योजनाएं बनाते नेहरू युवा केंद्र के लोग और ग्रामीण जनप्रतिनिधि। संवा - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीणों को विकास कार्यों और तमाम अन्य योजनाओं से जागरूक करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र की पहल शुरू हो गई है। यूथ क्लब चौकुनी के सहयोग से गांव में सतर्कता दिवस मनाया गया। इसमें गांवों के संपूर्ण विकास के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे गए। स्वच्छता के क्षेत्र में गांव कैसे पहले पायदान पर पहुंचे इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज सिंह ऐरड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने स्वच्छ भारत की थीम पर स्वच्छ गांव की मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान मनोज ऐरड़ा ने बताया कि स्वच्छता के लिए गांव में पहले से ही सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। युवाओं को जागरूक करने पर सहमति बनी। कहा कि युवा मंडलों को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। गांवों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों से विकास के लिए सुझाव मांगें गए। कहा कि नियमित रूप से बैठकें होंगी और ग्रामीणों को तमाम गतिविधियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। बैठक में यूथ क्लब के पदाधिकारियों के अलावा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जनी, सदस्य नरेंद्र सिंह, अमन सिंह जनी, गौरव सिंह ऐरड़ा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह रावत, सौरभ सिंह नेगी, ब्लाक समन्वयक प्रदीप सिंह, दीपक सिंह और सरपंच हरीश सिंह जनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed