{"_id":"5c86ab56bdec2213e54b9d75","slug":"nsui-encircles-premises-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने परिसर निदेशक का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने परिसर निदेशक का घेराव किया
Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट का घेराव करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के वाणिज्य विभाग में वाणिज्य के छात्र-छात्राओं से नए सेमेस्टर की किताबों के बदले सिक्योरिटी के तौर पर एक हजार रुपये जमा कराने का एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने विरोध किया है। छात्रों ने सोमवार को परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट का घेराव किया। इस दौरान छात्रों की परिसर निदेशक से तीखी झड़प हो गई। बाद में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
इस मौके पर छात्रों ने आरोप लगाया कि वाणिज्य संकाय विभाग में छात्र-छात्राओं से नए सेमेस्टर की पुस्तकों की सिक्योरिटी के तौर पर एक हजार रुपये जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में अधिकांश छात्र-छात्राएं मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। प्रवेश के समय विद्यार्थियों से उचित शुल्क लिया जाता है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने सोमवार को परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट का घेराव किया।
इस दौरान छात्रों की परिसर निदेशक से तीखी झड़प हो गई। छात्रों की परिसर निदेशक प्रो. बिष्ट से वार्ता हुई। जिसमें प्रो. बिष्ट ने 12 मार्च से विद्यार्थियों को बगैर सिक्योरिटी जमा कराए ही पुस्तकें देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के नेतृत्व में परिसर निदेशक का घेराव करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संजीव कम्र्याल, विशाल साह, विपुल कार्की, संजू सिंह, नवीन कनवाल, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, अरविंद बोरा, राहुल खोलिया, संदीप तड़ागी, ऋषभ भाकुनी, विश्वास टम्टा, अभिषेक तिवारी, रितिक नयाल, मनीष पंत, शैलेंद्र रावत आदि शामिल थे।