फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NSUI burnt effigy of director and DSW, siege of director

एनएसयूआई ने निदेशक और डीएसडल्ब्यू का फूंका पुतला, निदेशक का किया घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt effigy of director and DSW, siege of director
एसएसजे विवि में निदेशक और अधिष्ठाता छात्र कल्याण का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्मैक से जुड़ी सामग्री मिलने के मामले में जांच को लेकर परिसर निदेशक और डीएसडब्ल्यू का पुतला फूंका। नवनियुक्त परिसर निदेशक का घेराव भी किया। कार्यकर्ताओं ने नए निदेशक और डीएसडब्ल्यू से त्यागपत्र देने की भी मांग की।
विज्ञापन

पिछले दिनों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के क्रियाकलापों पर सवाल उठाए थे। तब कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ भवन का निरीक्षण किया तो वहां स्मैक में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। मामले में एसएसजे के निदेशक और प्रॉक्टर ने इस्तीफा तक दे दिया था। दो दिन पूर्व प्रो. नीरज तिवारी को परिसर का नया निदेशक नियुक्त किया गया। शुक्रवार को एक बार फिर कॉलेज का माहौल गरमा गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त निदेशक प्रो. नीरज और डीएसडब्लयू प्रो. जया उप्रेती का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले में इतने दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न जांच हो पाई है और न ही इसमें कोई कार्रवाई की जा रही है। नारेबाजी करते हुए छात्र निदेशक के कार्यालय पहुंचे और घेराव कर दिया।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. तिवारी ने कहा कि उन्हें कार्यभार ग्रहण किए अभी मात्र दो ही दिन हुए हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होने छात्रों को मामले की कार्रवाई के लिए तीन दिनों के भीतर जानकारी देने का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर विपुल कार्की, राहुल खोलिया, ललित सतवाल, संजू सिंह, संदीप तड़ागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचीं डीएसडब्ल्यू
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के छात्रसंघ भवन में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के मामले में शुक्रवार को दूसरी बार जांच कमेटी की बैठक में डीएसडब्ल्यू नहीं पहुंची।
शुक्रवार को एसएसजे विवि में सुबह जांच कमेटी अध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पूर्व निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रभारी प्रॉक्टर संजीव आर्या मौजूद रहे, लेकिन डीएसडब्ल्यू प्रो. जया उप्रेती नदारद रहीं। उन्होने पत्र भेजकर पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत के बैठक में मौजूद रहने पर आपत्ति जताई। कहा जब तक आशीष बैठक में रहेंगे वह खुद इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।

बैठक में प्रो. बिष्ट और संजीव आर्या के बयान लिए गए। पूरी घटना की जानकारी ली गई। इसके साथ ही अब कॉलेज में सोमवार को नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ गठित करने का भी निर्णय लिया गया, जबकि डीएसडब्ल्यू के बैठक में शामिल नहीं होने पर अगली बैठक करने का भी फैसला लिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल के अलावा जांच कमेटी सदस्य डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. एके नवीन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, पूर्व महासचिव आशीष पंत मौजूद रहे।

एसएसजे विवि में निदेशक प्रोफेसर नीरज तिवारी का घेराव करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।

एसएसजे विवि में निदेशक प्रोफेसर नीरज तिवारी का घेराव करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed