फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NSUI burnt effigy of ABVP, raised slogans

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt effigy of ABVP, raised slogans
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को महिला उत्पीड़न के मामले में बचाने के विरोध में चौघानपाटा में एबीवीपी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी भाजपा और एबीवीपी नेता महिला उत्पीड़न करने के आरोपी का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ महिला उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद भी भाजपा और एबीवीपी के नेता आरोपी का बचाव कर रहे हैं। इससे भाजपा और एबीवीपी की मानसकिता का पता चला है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ महिलाओं के उत्थान और सम्मान की बात कर रही है और दूसरी तरफ महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी के नेतृत्व में कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही छात्रों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठा रही है। वहीं एबीवीपी छात्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, गोकुल जोशी, गोपाल सिंह सिजवाली, संजू सिंह, मनोज कनवाल, सोनू, आकाश जंगपांगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed