फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NSUI bordered by authorities

एनएसयूआई ने किया अधिकारियों का घेराव

Sat, 01 Aug 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Sat, 01 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

एसएसजे परिसर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परिसर के अधिकारियों का घिराव किया।

विज्ञापन


उन्होंने परिसर की मुख्य रोड ठीक करने, क्षतिग्रस्त कुमाऊंनी भाषा के बोर्ड दोबारा लगाने आदि मांगें उठाईं। बाद में आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने निदेशक, डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर का घेराव किया।

अधिकारियों से उन्होंने परिसर की खस्ताहाल सड़क ठीक करने, अराजक तत्वों द्वारा उखाड़े गए कुमाउंनी भाषा के बोर्ड दोबारा लगाए जाने, परिसर में किसी भी प्रकार की सांगठनिक कार्यवाही नहीं होने देने के आदेश जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि परिसर में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने परिसर प्रशासन द्वारा छात्रसंघ सचिव रवि कुमार को नोटिस जारी करने का विरोध किया।
विज्ञापन


बाद में परिसर निदेशक द्वारा मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मोहन देवली, जगदीश चुफाल, संजय वाणी, राहुल खोलिया, प्रकाश कार्की, बाल विक्रम सिंह रावत, संदीप तड़ागी, तारा फर्स्वाण, प्रेम पवार, निर्मल मटेला, गोपाल भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed