{"_id":"e5dcee79bcf11a2cde7317e289e0bec5","slug":"nss-is-a-better-society-through-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा का बेहतर माध्यम है एनएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा का बेहतर माध्यम है एनएसएस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पीजी कॉलेज की छात्र इकाई के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने एनएसएस को समाज सेवा का उचित माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को अनुशासित रहकर समाज सेवा करनी चाहिए तथा तमाम बुराइयों के प्रति समाज को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा ने भी एनएसएस के उद्देश्य और महत्व बताए। इस दौरान शिविरार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. षष्ठी बल्लभ मिश्रा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. प्रकाश भट्ट, ममता भट्ट, डॉ. सुल्तान सिंह, नंदन सिंह, कुंदन सिंह, बची राम, नर गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन