फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the public wants BJP also: Ajay

चौखुटिया- गैरसैंण रेल लाइन का मामला प्रगति पर - अजय भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now the public wants BJP also: Ajay
अजय भट्ट। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके लिए सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई है। अब जो जनता चाहती है वह भाजपा भी चाहती है उस कार्य को भी भाजपा सरकार ही करेगी। उनका इशारा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की ओर था। उन्होंने कहा कि रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन का मामला प्रगति पर है। इसको लेकर रेल मंत्री से लगातार बात चल रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राजधानी क्षेत्र में रहने वाले चौखुटिया, गैरसैंण, द्वाराहाट और कर्णप्रयाग के लोगों को राजधानी बनने पर विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं। कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। कहा कि राजधानी के मामले में कांग्रेस के नेताओं को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नही है। कांग्रेस के नेता गैरसैंण को न तो ग्रीष्मकालीन राजधानी बना पाए न ही स्थायी राजधानी बना सकते हैं। उनका काम सिर्फ बयानबाजी करना और विकास में रोड़े अटकाना रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजधानी की घोषणा के बाद राजधानी क्षेत्र में हजारों कर्मचारियों के आवासीय आदि व्यवस्थाओं के साथ ही मूलभूत बुनियादी ढांचा खड़ा करने में थोड़ा समय लग सकता है। इसको लेकर जनता को थोड़ा धैर्य रखना होगा।

उन्होंने कहा कि रामनगर से वाया चौखुटिया तक बनने वाली रेल लाइन का विस्तार कर उसे गैरसैंण तक बनाया जाएगा। इसको लेकर रेल मंत्री से दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है। इस पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गोरतलब है कि भट्ट ने गत दिनों यह मामला लोकसभा में भी उठाया था। उनके सवाल के जवाब मेें रेल मंत्री ने उक्त रेल लाइन के प्रथम चरण का सर्वे होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed