फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the problem of vehicle parking will be solved soon in Municipality Chilianaula

नगरपालिका चिलियानौला में अब शीघ्र दूर होगी वाहन पार्किंग की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now the problem of vehicle parking will be solved soon in Municipality Chilianaula
चिलियानौला पालिका क्षेत्र में पार्किंग के लिए जगह चयनित करते प्रभारी ईओ एसडीएम गौरव पांडेय। संव - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका चिलियानौला में अब लोगों को शीघ्र वाहन पार्किंग स्थल मिल जाएंगे। पालिका के प्रभारी ईओ और एसडीएम गौरव पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ पालिका क्षेत्र का निरीक्षण कर पालिका के लिए दो-तीन स्थलों का चयन किया। लोनिवि के अधिकारियों को बंद नालियों को खुलवाने और पुलिस को सड़क पर खड़े खराब वाहनों और निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल न होने के कारण लोग सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर देते हैं। इस कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोग भी वर्षों से यहां पार्किंग स्थल बनाने की मांग करते रहे हैं। इधर, प्रभारी ईओ एसडीएम गौरव पांडेय ने पालिका, लोनिवि और पुलिस के अधिकारियों के साथ पालिका क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैड़ाखान सहित आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों का चयन किया। लोनिवि से पार्किंग स्थलों पर टाइल्स आदि की व्यवस्था करने, पालिका क्षेत्र में चोक नालियों को खोलने के निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई निष्प्रयोज्य वाहन सड़क किनारे खड़े हैं और निर्माण सामग्री भी वहां पड़ी है। उन्होंने कोतवाल राजेश यादव से इन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार निशा रानी सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed