फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now taxi drivers warn on the strike

अब टैक्सी चालकों ने भी दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Sat, 28 Jul 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now taxi drivers warn on the strike
Two-wheeler and taxi vehicle standing in Kemu station Almora - फोटो : अमर उजाला
तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सवारी में गिनने के विरोध समेत अन्य मुद्दों को लेकर कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) की बसों के पहिए शुक्रवार को आठवें दिन भी थमे रहे। हड़ताल के  कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज तथा टैक्सियों में यात्रियों की भीड़ रही।    
विज्ञापन

  
पर्वतीय रूटों में रोडवेज की बसें पहले से ही बंद पड़ी हैं। अब केमू की हड़ताल होने के कारण यात्रियों की परेशानियां और भी अधिक बढ़ गई हैं। पहाड़ के दूरस्थ स्थानों को जाने वाली केमू की बसों में टैक्सियों की अपेक्षा काफी कम किराया है। इस कारण अधिकांश लोग केमू की बसों से ही सफर करते हैं। केमू की बसें नहीं चलने के कारण जहां केमू संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है वही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी स्टैंड तथा रोडवेज स्टेशन में यात्री गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। टैक्सी चालक केमू स्टेशन में ही अपने वाहन खड़े कर यहीं से सवारी भर रहे थे। इधर हड़ताल से डाक सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


अब टैक्सी चालकों ने भी दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी   
अल्मोड़ा। टैक्सी यूनियन की माल रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में केमू बस संचालकों की हड़ताल को सैद्धांतिक रूप से समर्थन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि केमू की हड़ताल के एक सप्ताह बाद भी सरकार द्वारा समाधान नहीं खोजा जा रहा है। यूनियन इस मामले में कुमाऊं महासंघ से वार्ता कर हड़ताल पर जाने को बाध्य होगी। उन्होंने केमू की हड़ताल को जायज ठहराते हुए कहा कि शासन प्रशासन आए दिन वाहन मालिकों तथा चालकों को परेशान कर रहा है। एक सवारी अधिक होने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। बसों और टैक्सियों में दो से तीन साल के बच्चे को भी पूर्ण सवारी के रूप में गिना जा रहा है। जबकि टैक्सी तथा बसों में ऐसे बच्चों का टिकट तक नहीं लिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया शासन प्रशासन इसे पूरी सवारी मानकर चालान कर रहा है। टैक्सी चालकों की एक माह पूर्व हुई हड़ताल के दौरान आश्वासन दिया गया था कि स्पीड गर्वनर नहीं लगाए जाएंगे लेकिन अब सरकार वाहन मालिक तथा चालकों को स्पीड गवर्नर लगाने को मजबूर कर रही है। बैठक में अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह, उप सचिव आनंद भोज, कोषाध्यक्ष बाल किशन जोशी, संरक्षक अनूप साह, सुभाष मल्होत्रा, प्रकाश सिंह लटवाल, गोविंद सांगा, भुवन भट्ट, किशन, राजा जोशी, मुन्ना तिवारी, पूरन बिष्ट, हरदा, नरदा, खजान गुरुरानी, पूरन, बसंत सिंह, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेश्वर टैक्सी यूनियन का 29 से  हड़ताल का ऐलान
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगने के विरोध में टैक्सी यूनियन सोमेश्वर ने 29 जलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के  अध्यक्ष दीवान सिंह राणा और अन्य पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का यूनियन विरोध करेगी। यूनियन का कहना है कि स्पीड गवर्नर लगाए बिना वाहनों की फिटनेश प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed