{"_id":"5e86c9b28ebc3e78bf17548c","slug":"now-patients-are-not-feeling-crowded-due-to-non-arrival-of-patients172","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साधारण बीमारी के रोगियों के नहीं आने से अस्पतालों में नहीं लग रही अब भीड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साधारण बीमारी के रोगियों के नहीं आने से अस्पतालों में नहीं लग रही अब भीड़
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सुनसान पड़ा जिला अस्पताल परिसर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के बाद से अस्पतालों में साधारण रोगियों के पहुँचने की संख्या में काफी कमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में अस्पतालों में हर रोज की 450 से 500 की ओपीडी अब 100 से 150 तक सिमट गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी लॉकडाउन का पालन करते दिख रहे हैं
जिला मुख्यालय में बेस अस्पताल को जिला प्रशासन की ओर से क्वारन्टीन सेंटर बनाने के बाद लगा था कि जिला और महिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा होगा। एक दो दिन भीड़ दिखाई भी दी लेकिन अब करीब एक हफ्ते से जिला और महिला अस्पतालों में भीड़ नहीं दिख रही है। डॉक्टरों के चैम्बर भी कुछ ही देर में खाली हो जाते है और अस्पताल में सूनसानी पसर रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी लॉक डाउन का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन भी गंभीर रोगियों को ही भर्ती कर रहा है। डॉक्टर को दिखाने के बाद लोग अनावश्यक अस्पताल नहीं घूम रहे। जिससे डॉक्टर भी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह महिला अस्पताल का नज़ारा।
- फोटो : AMAR UJALA
शुक्रवार सुबह महिला अस्पताल का नज़ारा।