फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now doctors will not be able to get medicines from outside for the patients who reach the hospital at night

Almora News: अब रात में अस्पताल पहुंचे मरीजों के लिए बाहर से दवा नहीं मंगवा सकेंगे डॉक्टर

Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now doctors will not be able to get medicines from outside for the patients who reach the hospital at night
अल्मोड़ा। अब रात में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए डॉक्टर बाहर से दवा नहीं मंगा सकेंगे। मरीजों और तीमारदारों की शिकायत को विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इसके निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल प्रबंधन को ऐसे मरीजों के लिए जरूरी दवा की व्यवस्था अस्पताल से ही करनी होगी। अस्पताल में पहले से ही दवा का प्रबंध करना होगा। यदि बाहर से दवा मंगाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में अधिकांश दवा बाहर से मंगाई जा रही है। रात के समय इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों के लिए भी तीमारदारों को मेडिकल स्टोर से दवा का प्रबंध करना पड़ रहा है। रात के समय नगर सहित जिले के सभी हिस्सों में मेडिकल स्टोर बंद होने से तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में कुछ जागरूक लोगों ने सीएमओ से इसकी शिकायत की थी जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने सभी अस्पताल प्रबंधनों को रात के समय बाहर से दवा न मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल में जरूरी दवा की उपलब्धता करना प्रबंधन का दायित्व होगा। इसके लिए विभाग बजट की व्यवस्था करेगा। यदि बाहर से दवा मंगाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे में रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को खासी राहत मिलेगी और उन्हें मेडिकल स्टोर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर दवा मिलने की चुनौती
अल्मोड़ा। रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए बाहर से दवा मंगाने पर समय पर उसे उपलब्ध करना तीमारदारों के लिए कठिन चुनौती बन जाता है। ऐसे में दवा की उपलब्धता न होने पर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सीएमओ के इस फैसले के बाद मरीजों के साथ ही तीमारदारों की यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed